मेथी के बीज के स्वास्थ्य लाभ
मेथी दाने का उपयोग बीमारियों के लिए प्राचीन काल से होता आ रहा है और सर्दी के मौसम में तो भारत में इसका सेवन खूब किया जाता है।मेथी आपके भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ आपके शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखती है।आयुर्वेद के अनुसार तो मेथी के पत्तों और दानों का उपयोग अनेक बीमारियों में जड़ी बूटियों के रूप में प्राचीन काल से होता आ रहा है ।इस प्राकृतिक औषधि के पौधे की लम्बाई 3 फुट तक होती है इस पौधे की फली के अंदर पीले रंग के खुशबूदार दाने होते हैं जिनका उपयोग अनेक बीमारियों में होता है ।यह औषधि यूरोप के दक्षिणी इलाकों और एशिया के पश्चिमी इलाकों में सबसे ज्यादा पाई जाती है ।आयुर्वेद में मेथी को मेथिका के नाम से जाना जाता है ।यह औषधि आपके शरीर में उष्ण ,वात और कफ को नष्ट करने वाली ,पित्त को संतुलित रखने वाली ,पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने वाली ,शरीर को स्वस्थ रखने वाली और हृदय की बीमारियों को दूर करने वाली होती है ।इस औषधि की तासीर गरम होती है ।इस औषधि के अंदर पाए जाने वाले गुणों में एंटीआक्सीडेंट और एंटीडायबेटिक की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो आपके शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखतें है ।

व्याख्या – इस श्लोक में मेथीदाना के गुणों के बारे में बताया गया है इस श्लोक में कहा गया है कि यह शरीर के अंदर वायु को कम करता है, कफ को दूर करता है और ज्वर को नष्ट करता है ।
संदर्भ – भावप्रकाश निघण्टु (हरितक्यादिवर्ग), श्लोक -९५ ।
आइये जानते हैं इस प्राकृतिक औषधि के गुणों के बारे में
1. मधुमेह के रोग में लाभदायक
एक अध्यन्न के अनुसार बताया गया है कि मेथी के दानों के अंदर एंटीआक्सीडेंट और एंटीडायबेटिक गुण भरपूर होते हैं जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देते ।इसके उपयोग करने का तरीका बहुत आसान है। अक्सर देखा गया है कि शुगर के मरीज को वैद्य द्वारा हमेशा मेथी दाने का अपने भोजन में उपयोग करने के लिए कहा जाता है ।इसके उपयोग के लिए आपको एक चम्मच मेथी दाना रात को पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह सुबह खाली पेट उस पानी के साथ सेवन करने से आपके शरीर का इंसुलिन संतुलित रहता है और शुगर को बढ़ने से रोकता है ।
2. बालों के लिए लाभकारी
मेथी दाना आपके बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ डैंड्रफ को दूर करने ,बालों को मुलायम रखने और सबसे जरूरी बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में सहायक होता है ।बालों में मेथी दाने का उपयोग करने के लिए सरसों के तेल में २ चम्मच मेथी दाना डाल लें और इसको १० दिन तक ठंडी जगह पर रखा रहने दें और उसके बाद इस तेल से अपने सिर की मालिश रात्रि के समय करें ।यह प्रयोग आपके बालों को मजबूत बनाए रखता है।
3. रक्त को संतुलित रखने में सहायक
मेथी के अंदर पाए जाने वाले गुणों में एक गुण एंटीआक्सीडेंट का भी होता है जो आपके शरीर के अंदर लिपिड की मात्रा को कम कर देता है और आपके रक्तचाप को बढ़ने नहीं देता जिसकी वजह से शरीर में रक्त का संचार दुरुस्त रहता है ।यह प्रयोग आपके शरीर से हानिकारक लिपिड को नष्ट करने में फायदेमंद होता है ।
4. गठिया रोग की रामबाण औषधि
गठिया का दर्द बहुत ही पीड़ादायक होता है जिसमें मनुष्य को बैठने से लेकर चलने और लेटने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।सबसे ज्यादा परेशानी तो व्यक्ति को मल त्याग करते समय होती है जब उसको अपने घुटनों को मोड़ना पड़ता है ।यह दर्द असहनीय होता है और ऐसा देखा गया है कि जहाँ भी यह दर्द होगा वहाँ पर सूजन जल्दी आ जाती है । इस दर्द के चलते आपका शरीर कमजोर पड़ने लग जाता है इस दर्द को खत्म करने के लिए आयुर्वेद में मेथी दाना को रामबाण औषधि माना गया है और प्राचीन काल से गठिया के लिए इसका उपयोग होता आ रहा है ।मेथी दाना में पाए जाने वाले कैल्शियम,आयरन और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं ।
5. हृदय रोगों में मददगार
हृदय को हमारे शरीर का आधार कहा जाता है।शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग हृदय होता है अगर आपका हृदय स्वस्थ है तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है परन्तु आपकी बुरी आदतों और गलत खान पान की वजह से आपका हृदय बीमारियों से ग्रसित हो जाता है और ठीक से काम करना बंद कर देता है और इसी परेशानी की वजह से हार्ट अटैक और दिल का दौरा जैसी बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं ।एक सरकारी अध्यन्न के अनुसार जो व्यक्ति मेथी दाना का उपयोग करता है उसको हार्ट अटैक की समस्या कभी नहीं आ सकती ।मेथी दाना का नियमित सेवन आपके शरीर में रक्त संचार को संतुलित रखता है जिसकी वजह से आपके हृदय की धमनियों में कोई परेशानी नहीं आती और शरीर दिल का दौरा जैसी समस्याओं से सुरक्षित रहता है|
6. महिलाओं के लिए लाभदायक
महिलाओं से संबंधित हर बीमारी में मेथी दाना महत्वपूर्ण साबित होता है ।इसका नियमित सेवन महिलाओं की मासिक चक्र से संबंधित हर समस्या को दूर करने में सहायक होता है ।महिलाओं की प्रजनन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और गर्भाशय को मजबूत रखने में मेथी दाना सहायक होता है । इसके रोजाना सेवन से महिलाएँ पेट दर्द और आँतों के खिंचाव जैसी समस्याओं से सुरक्षित रहती हैं ।मेथी दाना में पाए जाने वाले गुण मासिक चक्र के दौरान होने वाले असहनीय दर्द को कम करने में सहायक होते हैं ।
7. पाचन शक्ति को रखे दुरुस्त
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पाचन शक्ति हमेशा स्वस्थ और मजबूत बनी रहे और आपका शरीर जीवन भर बीमारियों से मुक्त रहे तो इसके लिए आपके पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है अगर आपकी पाचन प्रक्रिया ठीक नहीं होगी तो आपका शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता । पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मेथी दाना बहुत लाभकारी होता है ।इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर में गैस ,खाना हजम न होना ,कब्ज और अल्सर जैसी हानिकारक बीमारियों को खत्म करके आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखते हैं मेथी दाना के अंदर फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक होती है इसलिए पेट से संबंधित हर समस्या को दूर करने के लिए मेथीदाना का सेवन अवश्य करना चाहिए ।
ऐसी अनेक बीमारियां जैसे कैंसर में ,वजन को संतुलित रखने में ,लीवर को दुरुस्त रखने में ,त्वचा को स्वस्थ रखने में ,खूनी बवासीर में,आँखों के लिए ,यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए, वात रोगों के लिए ,ज्वर के लिए, यकृत रोगों के लिए और दमा आदि बिमारियों में मेथीदाना सहायक साबित होता है।
Dr. Vikram Chauhan
Latest posts by Dr. Vikram Chauhan (see all)
- Anti-CCP Test – Normal Range, Positive Results, and Role in Rheumatoid Arthritis Diagnosis - February 24, 2026
- Archana Puran Singh Diagnosed with CRPS – Chronic Pain Condition Awareness, its Impact, Symptoms, Causes & Ayurveda View - January 29, 2026
- Vikramprash & Shilajit Resin for Winter Energy, Immunity and Vitality - December 26, 2025
- Winter Health Tips for Kids: Ayurvedic Diet, Immunity & Lifestyle Care - December 16, 2025
- Ayurvedic Alternative of Sertraline (Zoloft) for Stress, Anxiety & Depression - December 15, 2025



